रायपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, संतान नहीं होने को लेकर विवाद की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

0

भनपुरी इलाके की घटना, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ जारी

रायपुर। CG DASTAK 

राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शादी के बाद संतान नहीं होने को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति थी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here