कांकेर में नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, एक सप्ताह में तीसरी आत्महत्या से बढ़ी चिंता

0

भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के मालापार गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी; आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

भानुप्रतापपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मालापार गांव में युवती का शव फांसी के फंदे पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान जागेश्वरी मांडवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक सप्ताह में तीसरा मामला

गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर नाबालिग युवतियों द्वारा आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में जांच जारी है और मौत के कारणों का खुलासा जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए किशोर-किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद और समय पर परामर्श की आवश्यकता पर जोर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here