
नई दिल्ली। CG DASTAK
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने अपने दो सहकर्मियों पर दुष्कर्म करने और वहां मौजूद अन्य लोगों पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
PTI के मुताबिक, युवती इसी कैफे में काम करती थी। सोमवार रात वह अपने छह सहकर्मियों के साथ पार्टी करने कैफे पहुंची थी। कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन पार्टी में शामिल एक व्यक्ति के पास चाबी होने के कारण कैफे दोबारा खोला गया। इसके बाद सभी लोग अंदर पार्टी करने लगे और शराब पी।

युवती के आरोप के अनुसार, पार्टी के दौरान उसके दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने वहां मौजूद अन्य लोगों पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि युवती सुबह करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकली थी। मामले में प्रीत विहार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की विस्तृत जानकारी और गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
CG Dastak | हर खबर, सीधा सच!








