
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड लौट आई है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 5 डिग्री और बिलासपुर में 3.5 डिग्री गिरा है।

हालांकि, दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का तापमान बढ़ा हुआ है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक है।
अंबिकापुर में सबसे कम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में 12.6 डिग्री, बिलासपुर में 17.4 डिग्री और दुर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। माना में 17.8 डिग्री और राजनांदगांव में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान

अगले 5 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

26 नवंबर को रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में 26 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
CG Dastak | हर खबर, सीधा सच!









