कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खुनाथनगर में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0

बलरामपुर। CG DASTAK 

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 नवंबर को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित खुनाथनगर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय हाईस्कूल मैदान में किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य जांच और उपचार संबंधी सलाह देगी।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर हेलिपैड, मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी स्वास्थ्य जांच

कर्मा महोत्सव के दौरान आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में महिला रोग, त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग, मानसिक रोग, हड्डी रोग, शल्य चिकित्सा, कान-नाक-गला, कैंसर और शिशु रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे।

शिविर में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और पुरुषों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराने और डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी।

इन बीमारियों की होगी जांच

स्वास्थ्य शिविर में मासिक धर्म की अनियमितता, श्वेत प्रदर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, आंखों की समस्या, चिंता, अनिद्रा, जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा स्तन में गांठ और मुंह में धब्बे जैसे कैंसर के संभावित लक्षणों की भी जांच होगी।

बच्चों में कुपोषण, उल्टी-दस्त और बार-बार निमोनिया जैसी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ डॉक्टर सलाह देंगे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को पंजीयन, जांच और स्क्रीनिंग की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े।

कार्यक्रम में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता

कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी, भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय मुख्य वक्ता होंगे।

इसके अलावा प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

संविधान गौरव दिवस के आयोजन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का उचित सम्मान नहीं किया।

साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान नहीं मिला, जबकि वे इसके हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की और लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने की साजिश रची।

उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान का सम्मान करने का दावा किस मुंह से करती है।

CG Dastak | हर खबर, सीधा सच!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here