संविधान गौरव दिवस पर रायपुर में भाजपा का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल; अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 26 नवंबर को रायपुर में संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन राजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में शाम 4 बजे से होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे।

संविधान के गौरव, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी, भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय मुख्य वक्ता होंगे।

मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू शामिल होंगे।

इसके अलावा रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी मौजूद रहेंगे।

अरुण साव ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

संविधान गौरव दिवस के आयोजन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का उचित सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान नहीं मिला, जबकि वे इसके हकदार थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित सरकार बनने के बाद बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की, ताकि वे नेहरू-गांधी परिवार के बराबर खड़े न हो सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने की साजिश रची।

अरुण साव ने सवाल उठाया कि जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान का सम्मान करने का दावा किस मुंह से करती है।

CG Dastak – हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here