
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में NGO प्रकोष्ठ, जिला एमसीबी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला संयोजक अरुण शर्मा ने जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले की सहमति से कार्यकारिणी की सूची जारी की है। यह घोषणा 21 अगस्त 2026 को की गई।

जारी पत्र के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल और एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी सुरेंद्र साहू के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर नई टीम का गठन किया गया है।
13 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में जिला सह-संयोजक के रूप में अंजू गुप्ता, शिव प्रसाद सिंह और इंजोरिया सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अमित भोनवानी को जिला कोषाध्यक्ष, हेमलता मुखर्जी को जिला मीडिया प्रभारी, मिथिलेश तिवारी को जिला सह-मीडिया प्रभारी, भरत कुमार को जिला सोशल मीडिया प्रभारी और मनीष देवांगन को जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।
वहीं इलिसिबा को जिला आईटी सेल प्रभारी, सन्नी कुमार को जिला कार्यालय प्रभारी, जे.पी. खाण्डा को जिला सह कार्यालय प्रभारी, महेश सोनकर को जिला ‘मन की बात’ प्रभारी तथा रवि जायसवाल को जिला प्रचार-प्रसार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

22 सदस्यों को जिला कार्यसमिति में जगह
जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में कुल 22 नामों की घोषणा की गई है। इनमें संतोष राय, कमलेश पाण्डेय, राम रजक, हरिश्चन्द्र साहू, प्रेम लाल मोर्य, अयोध्या जायसवाल, ललित कुमार, अफसर अली, विजय सेन, बिट्टू शर्मा, कृष्ण कन्हैया और मनीष राय शामिल हैं।
इसके अलावा अंकित तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, गौरी शंकर जायसवाल, योगेन्द्र मनहर, अशोक मैत्रा, प्रदीप साहू, शम्भु साहू, प्रिंस कुमार, शुभम सोनी और मानमती बेगा को भी जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
भाजपा के NGO प्रकोष्ठ के जरिए सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम किया जाता है। नई जिला कार्यकारिणी में अलग-अलग क्षेत्रों और मंडलों से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दिए जाने से संगठन की गतिविधियों को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।
जारी सूची में पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों के साथ उनके संबंधित मंडल/क्षेत्र का भी उल्लेख किया गया है। नई टीम अब जिले में NGO प्रकोष्ठ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में काम करेगी।

भाजपा जिला एमसीबी के NGO प्रकोष्ठ की यह नई कार्यकारिणी 21 अगस्त 2026 को जारी पत्र के माध्यम से घोषित की गई है।









