
ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, प्रीलिम्स परीक्षा 10-11 अक्टूबर और मेंस परीक्षा 27 दिसंबर को होगी।


नई दिल्ली। CG DASTAK
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क (Customer Service Associate) के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026
प्रीलिम्स परीक्षा: 10 और 11 अक्टूबर 2026
मेंस परीक्षा: 27 दिसंबर 2026
कुल पद 11,403 पद
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।
आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के अनुसार)
न्यूनतम: 20 वर्ष
अधिकतम: 28 वर्ष
एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट
ओबीसी: 3 वर्ष की छूट
अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
प्रीलिम्स परीक्षा
मेंस परीक्षा
लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/EWS: 850 रुपये
एससी/एसटी/PwBD/ESM/DESM: 175 रुपये
वेतन
₹24,050 से ₹64,480 प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ में रिक्तियां
265 पद
कैसे करें आवेदन?
IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Recruitment of Clerk 2026 लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।










