बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.70 लाख की चोरी का माल बरामद, 41 मामलों वाला शातिर चोर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

0

सायबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, सोने के जेवरात, नकदी, बाइक, मोबाइल, टीवी समेत लाखों का सामान जब्त

बेमेतरा। CG DASTAK 

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कई आपराधिक मामलों में संलिप्त शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13.70 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हुक, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन की पर्ची, नकदी समेत अन्य सामान जब्त किया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

अजय कुमार जैन (40), राजनांदगांव

मोहम्मद सुमोन खान (24), मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान कर्नाटक

राजेश निषाद (36), राजनांदगांव

दिव्या बाई सांखला (37), राजनांदगांव

आदित्य जैन (33), संचालक, कोचर ज्वेलर्स, राजनांदगांव

मुख्य आरोपी पर 41 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय कुमार जैन के खिलाफ राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ और मारपीट के करीब 41 मामले दर्ज हैं।

वहीं राजेश निषाद पर 33, दिव्या बाई सांखला पर 11 और मोहम्मद सुमोन खान पर चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के 7 मामले पहले से दर्ज हैं।

जांच जारी

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here