बिलासपुर-रतनपुर NH-130 पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

0

बिलासपुर। CG DASTAK 

बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे-130 पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भरारी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण हुआ।

मृतक की पहचान सिरगिट्टी निवासी आकाश साहू के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक विकास साहू ग्राम ढोटमा, जिला मुंगेली का निवासी बताया गया है।

अंधेरे में खड़ा ट्रक नहीं आया नजर

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक क्रमांक CG 10 CB 8460 से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे भरारी के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा होने के कारण बाइक चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक पीछे से ट्रक से जा टकराई।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल युवक को किया गया सिम्स रेफर

टीआई नीलेश पांडेय के अनुसार, घायल विकास साहू को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

329 दिनों में हाईवे पर 29 लोगों की मौत

बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे-130 पर पिछले 329 दिनों में 29 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें पेंडरवा-रानीगांव क्रॉसिंग मोड़ पर 11 लोगों की मौत हुई है। इस स्थान पर अंधेरा रहने की समस्या भी सामने आई है। पेंडरवा की सरपंच अंजनी बैगा ने सुशासन तिहार के दौरान कलेक्टर से दो बार लाइट लगवाने की मांग की थी।

चार साल में 79 लोगों की गई जान

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 से 2025 के बीच जिले में 88 सड़क हादसे दर्ज किए गए। इनमें 79 लोगों की मौत हुई, जबकि 129 लोग घायल हुए।

वाहनों के अनुसार हादसों का विवरण:

बिना इंडिकेटर खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह

रिपोर्ट के अनुसार, फोरलेन पर बिना इंडिकेटर और पार्किंग लाइट के खड़े बस, ट्रक और हाइवा भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। अंधेरे में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन पीछे से आने वाले चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।

CG Dastak – हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here