“हमर चिरई, हमर चिन्हारी” अभियान: अभाविप गोबरा नवापारा ने पक्षियों के लिए रखे सकोरे, दिया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
11

नवापारा राजिम। CG DASTAK 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई, गोबरा नवापारा द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल और दाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” अभियान के तहत सकोरा अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में सकोरे लगाकर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की गई।

पक्षियों के संरक्षण का संदेश

अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल संकट के कारण पशु-पक्षियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में छोटे-छोटे प्रयास भी जीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकते हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

सामाजिक दायित्व निभा रही अभाविप

विद्यार्थी परिषद ने कहा कि संगठन केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि एसएफडी (सेवार्थ) जैसे माध्यमों से सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है। लगातार पेड़ों की कटाई और बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों और वन्य जीवों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आना चाहिए।

“जल है तो कल है” का दिया संदेश

अभाविप कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में पानी का संरक्षण और सीमित उपयोग बेहद जरूरी होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, छतों और आसपास छायादार स्थानों पर कम से कम एक सकोरा पानी और कुछ दाने जरूर रखें, ताकि पक्षियों की प्यास बुझ सके और उनका जीवन सुरक्षित रह सके।

अभियान में रहे शामिल

इस अभियान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, अभिषेक कंसारी, धर्मेन्द्र साहू, श्लोक शर्मा, हर्षित कंसारी, कुनाल साहू, दक्ष साहू, पूनम साहू, प्रियंका महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here