बिजली आफिस दर्राभांठा के पास सरायपाली पुलिस ने की रेड कार्यवाही। 450 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 90 हजार रूपये जप्त।

0
56

जिला पुलिस महासमुंद द्वारा शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है, ।इसी तारतम्य में दिनांक 17.05 2026 को मुखबिर से मौखिक सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अपने मारूती वाहन कार कमांक सीजी 04 एच ए 3326 में अधिक मात्रा मे महुआ शराब लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना पर सारंगढ़ रोड की ओर, बिजली आफिस 132 के वी दर्राभांठा सरायपाली के पास नाका बंदी किया गया, संदेही वाहन मौके पर आने पर रोका गया। वाहन में अकेला व्यक्ति वाहन चालक सवार को नाम पता पुछने पर अपना नाम फागुलाल थुरिया पिता जागेश्वर थुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी शांति नगर कनकबीरा पुलिस चौकी कनकबीरा जिला सांरगढ़़ छ0ग0 का होना बताये ।उनके द्वारा प्रयुक्त वाहन कमांक सीजी 04 एच ए 3326 का तलाशी लिया गया वाहन में 15 प्लास्टिक ड्रम में भरा कुल 450 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 90,000 हजार रुपये को, बिक्री वास्ते ले जाते मिला जिसे जप्त किया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनाँक 17.05.2026 के 11.55 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- फागुलाल थुरिया पिता जागेश्वर थुरिया उम्र 26 वर्ष निवासी शांति नगर कनकबीरा थाना पुलिस चौकी कनकबीरा जिला सारगंढ़- बिलाईगढ़ छ.ग.।

*जप्त संपत्ति-*

01- 450 लीटर महुआ शराब कीमती 90,000 रुपये।

02- एक मारूती कार कीमती 35,000 रूपये।

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 1,25,000 रूपये।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here