
सूरजपुर। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। केशव नगर निवासी 65 वर्षीय भारत यादव का शव सड़क किनारे बरामद हुआ है। मृतक के शरीर और हाथ पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, भारत यादव बुधवार शाम से घर से लापता थे। गुरुवार सुबह उनका शव सड़क किनारे मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बाइक और चप्पल भी गायब
घटना को और संदिग्ध बनाते हुए घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल और चप्पल भी गायब मिले हैं। इससे पुलिस लूट, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही विश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।








