GPM कलेक्टर तबादला विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सफाई, बोले- किसी अधिकारी से कभी नहीं हुआ विवाद

0
27

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG DASTAK 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के अचानक तबादले को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कलेक्टर से कथित विवाद और निजी अस्पताल पर कार्रवाई को तबादले से जोड़ने वाली अटकलों को पूरी तरह निराधार बताया है।

तबादला पूरी तरह प्रशासनिक निर्णय’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलेक्टर का तबादला राज्य सरकार का नियमित प्रशासनिक निर्णय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में उनका कोई हस्तक्षेप या भूमिका नहीं है और वे अब उस जिले के प्रभारी मंत्री भी नहीं हैं।

किसी अधिकारी से कभी नहीं हुआ विवाद’

मंत्री ने कहा कि उनका आज तक किसी भी अधिकारी के साथ कोई विवाद या नोकझोंक नहीं हुई है। कलेक्टर के साथ गरमा-गरम बहस की खबरों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया।

निजी अस्पताल मामले पर बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का मामला गंभीर है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को सील किया गया है और मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी दूर करने का आश्वासन

मंत्री ने जीपीएम जिले में एनेस्थीसिया डॉक्टर की कमी को भी गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here