बीजापुर बाघ खाल तस्करी मामला: रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित, 7 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

0
29

बीजापुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सामने आए चर्चित बाघ खाल तस्करी मामले में वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पासेवाड़ा रेंज के रेंजर, डिप्टी रेंजर और एक बीट गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।

7 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति का गठन किया था। जांच के दौरान संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

जांच के बाद हुई कार्रवाई

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विभाग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वन विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो बाघों के शिकार से मचा था हड़कंप

गौरतलब है कि 3 जुलाई को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के पासेवाड़ा कोर एरिया में दो बाघों के शिकार और उनकी खाल की तस्करी का मामला सामने आया था। जिस कोर एरिया में बिना अनुमति प्रवेश भी प्रतिबंधित माना जाता है, वहां शिकारियों के पहुंचने और वारदात को अंजाम देने से वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

वन्यजीव संरक्षण से जुड़े इस संवेदनशील मामले में अब सभी की नजर जांच के अंतिम निष्कर्ष और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here