
राजनांदगांव। CG DASTAK
शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को एक साथ दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक ED की टीमें कामठी लाइन स्थित भंसाली हाउस और सत्यम विहार स्थित नाहटा हाउस पहुंचीं, जहां जांच की कार्रवाई जारी रही।
बताया जा रहा है कि ED की टीम करीब तीन से चार वाहनों में दोनों स्थानों पर पहुंची। अधिकारियों द्वारा संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है।
किस मामले में कार्रवाई, आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल ED की इस कार्रवाई के पीछे कौन-सा मामला है और किन दस्तावेजों या लेन-देन की जांच की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच के कारणों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
ED की कार्रवाई के बाद राजनांदगांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने तक कार्रवाई को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
फिलहाल दोनों ठिकानों पर ED की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।










