दुर्ग: PF की राशि जारी करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

0
27

दुर्ग। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभाग के ही एक कर्मचारी से भविष्य निधि (PF) की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

बेटी की शादी के लिए निकालनी थी PF की राशि

जानकारी के अनुसार, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि (PF) से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि इस राशि को जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

पीड़ित कर्मचारी ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

आगे की जांच जारी

  1. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here