दुर्ग में 10 जुलाई को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 2500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

0
6

दुर्ग। CG DASTAK 

युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई को जिला स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पोटियाकला स्थित विश्वविद्यालय परिसर के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित होगा।

2500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और 2500 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, मुथूट फाइनेंस, एडको, क्वेस, रैंडस्टेड, जीनस, ड्रूल्स, एबिस, हीरा, स्काई ऑटोमोबाइल, शिवनाथ ग्रुप और स्क्वेयर सहित कई कंपनियां शामिल होंगी।

इन योग्यताओं वाले युवा कर सकेंगे आवेदन

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया के तहत ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू भी आयोजित किए जाएंगे।

कोई पंजीयन शुल्क नहीं

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का पंजीयन शुल्क या अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निशुल्क मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों को मेले में भाग लेने के लिए निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा—

बायोडाटा (Resume)

शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की 2-2 प्रतियां

रोजगार पंजीयन कार्ड

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज के नवीनतम फोटो

पूर्व पंजीयन की सुविधा

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से पूर्व पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार पहले से पंजीयन कर मेले में शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी यहां मिलेगी

रोजगार मेले से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल एवं Chhattisgarh Rojgar App का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा 8120751111, 9669018777 और 7000397968 मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय और जिला रोजगार कार्यालय ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here