
दुर्ग। CG DASTAK
दुर्ग। दीपावली और छठ पर्व के बाद दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें 270 आरक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 3 उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक सभी तबादले प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए गए हैं।
270 आरक्षकों का तबादला, यातायात विभाग में बड़ी संख्या में तैनाती
तबादला आदेश के तहत 270 आरक्षकों को उनकी मौजूदा पदस्थापना से हटाकर जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। इनमें बड़ी संख्या में आरक्षकों की तैनाती यातायात विभाग में की गई है।

64 प्रधान आरक्षक भी बदले गए
इसी तरह 64 प्रधान आरक्षकों का भी तबादला किया गया है। इन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों से हटाकर नई जगह पदस्थ किया गया है। इनमें कुछ प्रधान आरक्षकों को यातायात विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
तीन ASI को मिली नई पदस्थापना
तीसरे आदेश में तीन सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के तबादले किए गए हैं।
आदेश के अनुसार:
ASI राजेश देवांगन: स्मृति नगर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग भेजे गए।
ASI मदनलाल साहू: उतई थाना से दुर्ग थाना पदस्थ किए गए।
ASI मंगला गुप्ता: पद्मनाभपुर थाना से पुरानी भिलाई थाना भेजे गए।
15 नवंबर को जारी हुआ आदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग की ओर से 15 नवंबर 2026 को तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे।
CG दस्तक | हर खबर, सीधा सच!









