छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल के बेटे से EOW की पूछताछ, फरारी और राजीव भवन में कैश पहुंचाने पर सवाल

0
27

रायपुर। Cg dustak 

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के बेटे से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने उनसे फरारी के दौरान ठिकानों और कथित रूप से कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में नकदी पहुंचाने के आरोपों को लेकर सवाल-जवाब

पूछताछ के दौरान EOW अधिकारियों ने यह जानने की कोशिश की कि फरारी के समय वह किन-किन स्थानों पर रहे और कथित तौर पर घोटाले से जुड़े धन के लेन-देन में उनकी क्या भूमिका रही। जांच एजेंसी इस पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और कथित नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

जांच एजेंसियां पहले भी शराब घोटाले में कई नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों से पूछताछ कर चुकी हैं। यह मामला कथित अवैध शराब सिंडिकेट और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच से संबंधित है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here