
रायपुर। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 13 संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को संगठनात्मक और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इन संस्थाओं में हुई नियुक्तियां
नई नियुक्तियों के तहत राज्य महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, शाकंभरी बोर्ड और राज्य शिक्षा आयोग सहित कई महत्वपूर्ण संस्थाओं में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में उपाध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है।
प्रमुख नियुक्तियां
डॉ. ममता साहू – अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
गौरीशंकर श्रीवास – अध्यक्ष, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
रामलाल चौहान – अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग
आनंद निषाद – अध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड
राजेश कुमार राजपूत – अध्यक्ष, संस्कृत विद्या मंडल
राजेंद्र नायक – अध्यक्ष, शाकंभरी बोर्ड
सुधीर गौतम – अध्यक्ष, राज्य शिक्षा आयोग
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
वेदराम मनहरे – उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग
जेपी शर्मा – उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
किशोर महानंद – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल
आनंद कुमार तिवारी – उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग
मंगल दास ठाकुर – उपाध्यक्ष, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
इसके अलावा विभिन्न बोर्ड और आयोगों में कई सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
आठ साल बाद राज्य शिक्षा आयोग को मिला अध्यक्ष
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शिक्षा आयोग में करीब आठ वर्ष बाद अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। साथ ही कई अन्य संस्थाओं में लंबे समय से रिक्त पदों को भी भरा गया है।
सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से संबंधित संस्थाओं के कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।










