Janjgir-Pamgarh News: सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग हुआ जाम

0
19

जांजगीर-चांप। CG DASTAK 

जिले के पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

 

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर डोंगाकोहरौद में पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन भी जारी है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।

 

चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here