सशक्त ऐप से बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 चोरी की बाइक बरामद

0
22

बिलासपुर। CG DASTAK 

बिलासपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ‘सशक्त ऐप’ की मदद से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों और चोरी के वाहन खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बाइक चोरी करने वाले आरोपी:

दुर्गेश निषाद (23), निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा, बिलासपुर।

ईश्वर निषाद (19), निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा, बिलासपुर।

चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी:

आशुतोष कुमार मिरी (29), निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।

लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविंदा (29), निवासी लाल खदान, थाना तोरवा।

तीन चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न वाहन जब्त किए हैं—

एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 JD 3517

हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 2063

मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BN 1522

ऐसे हुआ खुलासा

सिविल लाइन थाना में वर्ष 2023 में दर्ज एक्टिवा चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बेहद कम कीमत में संदिग्ध दोपहिया वाहनों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ACCU और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर संदिग्धों से पूछताछ की। सशक्त ऐप के माध्यम से वाहनों का सत्यापन करने पर पता चला कि तीनों वाहन सिविल लाइन, बिल्हा और तोरवा थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिल्हा, सिविल लाइन और तोरवा थाना क्षेत्रों से अलग-अलग समय पर वाहन चोरी किए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों वाहन बरामद कर लिए।

चारों आरोपियों को 30 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here