
रायपुर। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
रेमिजियुस एक्का को मिला SUDA का अतिरिक्त प्रभार
आदेश के अनुसार, 2011 बैच के IAS अधिकारी रेमिजियुस एक्का अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक आदेश के तहत कई जिला पंचायतों और नगरीय निकायों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से हटाकर उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग नियुक्त किया गया।
प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर से जिला पंचायत कोरबा का CEO बनाया गया।
सुरुचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव से नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त नियुक्त किया गया।
जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा से जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया।
एम. भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का CEO नियुक्त किया गया।
तनय खत्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा को जिला पंचायत बस्तर का CEO बनाया गया।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया।
प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद
राज्य सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल विभिन्न जिलों और विभागों में बेहतर प्रशासनिक समन्वय, सुशासन और विकास कार्यों में गति लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।











