CG News: राहुल गांधी के दौरे से पहले अजय चंद्राकर का तंज, बोले- क्या इस बार भी गुलाब मंगवाए जा रहे हैं?

0
17

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 21 जून को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी के स्वागत के लिए भी गुलाब मंगवाए जा रहे हैं, जैसे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के दौरान मंगवाए गए थे।

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस को बार-बार प्रशिक्षण की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की वर्तमान रणनीति और नेतृत्व का परिणाम जनता देख चुकी है।

उन्होंने कहा कि संभव है राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देने आ रहे हों। अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल जहां-जहां जाते हैं, वहां पार्टी चुनाव हार जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के विशेषज्ञ अब तक केवल एक ही परिणाम दे पाए हैं और वह है पराजय।

राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों की नजर अब 21 जून को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम और उसके राजनीतिक संदेश पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here