CG News: रायपुर में Blinkit का भवन सील, पार्किंग और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

0
7

News:रायपुर। CG DASTAK 

राजधानी रायपुर में नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी स्थित ऑनलाइन डिलीवरी सेवा ब्लिंकिट (Blinkit) के भवन को सील कर दिया। कलेक्टर के आदेश और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में भवन में पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा और बिना पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) के संचालन जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

औचक निरीक्षण में मिली कई खामियां

नगर निगम की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। साथ ही अग्निशमन सुरक्षा के मानकों का भी पालन नहीं किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि भवन का संचालन बिना पूर्णता प्रमाणपत्र के किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।

मौके पर ही भवन किया गया सील

नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम जोन-7 की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ब्लिंकिट के भवन को सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान जोन-7 की जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, उप अभियंता प्रेरणा अग्रवाल, चंद्रकांत बर्गे सहित नगर निवेश एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here