CG News: जेसीबी का टायर फटा, 18 वर्षीय हेल्पर की दर्दनाक मौत; 3 घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा

0
27

बिलासपुर। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित बोदरी की फॉर्च्यून एलिमेंट निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। हादसे में 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जेसीबी का टायर पंचर होने के बाद उसमें हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान चार लोग टायर के ऊपर बैठे हुए थे, जबकि एक व्यक्ति पास में खड़ा था। अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया, जिससे उस पर बैठे सभी लोग करीब 15 फीट तक हवा में उछल गए।

हादसे में उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) निवासी सीपत के सिर में गंभीर चोट और जबड़ा टूटने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र राव (जेसीबी चालक), ओसामा (पंचर मैकेनिक) और अमृत यादव घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टायर फटने के बाद हुए भीषण धमाके और लोगों के हवा में उछलने का दृश्य कैद हुआ है।

सूचना मिलने पर चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here