CG News: अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, बारिश और बिजली गुल होने का उठाया फायदा

0
27

News:अंबिकापुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार देर शाम बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर 11 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, देर शाम बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसी दौरान अपचारी बालकों ने पहले कमरे की खिड़की तोड़ी और फिर पीछे की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। घटना के समय मुख्य गेट पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, बावजूद इसके एक साथ 11 बालकों का भाग निकलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

 

घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर फरार अपचारी बालकों की तलाश शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है और फरार बालकों का पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here