CG News: स्कूटी सवार से लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग समेत तीनों से स्कूटी और चाकू बरामद

0
44

News:बिलासपुर। CG DASTAK

बिलासपुर पुलिस ने स्कूटी सवार युवक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, नगद राशि और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून की देर रात सेवार रोड पर आरोपियों ने स्कूटी सवार युवक को रोककर पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू दिखाकर उससे 395 रुपये नकद और उसकी प्लेजर मोपेड लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर छोड़कर भागने की फिराक में हैं। इस पर चकरभाठा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने नयापारा सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश यादव उर्फ रवि यादव, रोहन दास तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई प्लेजर मोपेड, 395 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here