CG News: नाले में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के दो मासूमों के जाने से गांव में मातम

0
14

कोंडागांव। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक स्थित ग्राम कोटपाड में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम बुधवार को गांव के नाले में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी वाले गड्ढे में चले गए और डूब गए। देर शाम तक दोनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और रात करीब 8 बजे दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। ऋषभ पोयाम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जबकि साजन पोयाम की एक बड़ी बहन है और वह परिवार का इकलौता बेटा था। साजन की मां पूर्णिमा पोयाम कोटपाड क्षेत्र की जनपद सदस्य हैं।

एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे कोटपाड गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण और परिजन गहरे सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here