
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई और ओडिशा (भवानीपटना) में दबिश देकर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 3 बड़े पैनल नेटवर्क (3Stumps, बजरंग बुक, रेड्डी बुक) ध्वस्त किए गए हैं।

एक साल से चला रहे थे सट्टा रैकेट
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले एक साल से IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इसके लिए वे म्यूल खातों (फर्जी/किराए के बैंक अकाउंट) का इस्तेमाल कर करोड़ों का लेन-देन कर रहे थे।
रायपुर से शुरू हुई कार्रवाई
13 अप्रैल को गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मनदीप सिंह को कार में बैठकर मोबाइल से सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में रेड की।

मुंबई, ओडिशा और दुर्ग में रेड
- मुंबई रेड: हर्ष नागदेव सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप और उपकरण जब्त
- भवानीपटना (ओडिशा): खुमान साहू समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग रेड: हरीश नायक और सन्नी देवांगन गिरफ्तार

भारी मात्रा में सामान जब्त
कार्रवाई में पुलिस ने जब्त किया:
- 💻 10 लैपटॉप
- 📱 87 मोबाइल फोन
- 💳 72 एटीएम कार्ड
- 📶 3 वाईफाई राउटर
- 📺 3 एलईडी
- 💰 ₹1.95 लाख नगद
- 🚗 1 कार
- 📒 सट्टे का हिसाब-किताब
कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग ₹60 लाख आंकी गई है।
कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से जुड़े हुए हैं। पुलिस को बैंक खातों में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं, जिनकी वित्तीय जांच जारी है।
सख्त धाराओं में केस दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 110/26 के तहत
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022bधारा 112(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की सख्त निगरानी
इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी DCP क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला कर रहे थे। वहीं पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव कुमार शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले के निर्देश पर IPL के दौरान सट्टेबाजी पर लगातार कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और म्यूल खातों के धारकों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।










