सरायपाली विधायक चातुरी नंद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दी बड़ी जिम्मेदारी सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए बनाया पर्यवेक्षक

0

सरायपाली। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए सरायपाली विधायक चातुरी नंद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधायक चातुरी नंद को सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने तथा पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समन्वय एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी दी गई है।

विधायक चातुरी नंद की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उन्हें तत्काल अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर विधायक चातुरी नंद ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति को मजबूत किया जाएगा और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here