रायगढ़ में नशीली सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार, 26 शीशियां जब्त

0

रायगढ़। CG DASTAK 

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ONEREX सिरप की 26 शीशियां बरामद की गई हैं। दोनों युवक सिरप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली सिरप लेकर डोरम बाईपास तिराहा के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान कन्हैया यादव (23 वर्ष), निवासी ग्राम केनापारा, थाना लैलूंगा और तेज राम यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम कोनपारा, थाना घरघोड़ा के रूप में हुई।

तलाशी में मिली 26 शीशी ONEREX सिरप

पुलिस ने कन्हैया यादव के पास से 17 और तेज राम यादव के पास से 9 शीशी ONEREX सिरप बरामद की। पूछताछ में दोनों ने सिरप बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात बताई।

NDPS एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here