लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में कांग्रेस का “काला दिवस”, जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन

0

सरायपाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को सरायपाली के जयस्तंभ चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा “काला दिवस” के रूप में विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संविधान की मूल भावना पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस नेताओं के साथ किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई।

विरोध प्रदर्शन शाम 4 बजे जयस्तंभ चौक में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

ये कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली (शहर) के अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल के नेतृत्व में जावेद खान, अरमान हुसैन, मोहम्मद नूर, वाहिद नियारिया, इजराइल खान, गोपाल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सौरभ सतपथी, राजकुमार प्रजापति, कृष्णा सेठ, अमित महापात्र, अनस खान, प्रखर शर्मा, वसीम हुसैन, दिलशाद अली, वीरेंद्र यादव, देवदर्शन कानूनगो, आरिफ अली पिंकी, राहुल बग्गा, विश्वनाथ नायक, सुधीर दानी, आकाश, आशीष मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here