बेमेतरा में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 176 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

बेमेतरा। CG DASTAK 

जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम लोलेसरा से एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 176 ग्राम गांजा, 1,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 34,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, साइबर सेल और पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोलेसरा निवासी योगेश कुमार बंजारे (31) अपने केला बाड़ी खेत में बनी बोर झोपड़ी के पास गांजा रखकर ग्राहकों को बेच रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने योगेश कुमार बंजारे को गांजे के साथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 176 ग्राम गांजा, बिक्री की रकम 1,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गांजे की कीमत करीब 13 हजार रुपये और जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 34 हजार 500 रुपये है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली बेमेतरा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (NDPS) एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेमेतरा पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here