
भानुप्रतापपुर पहुंचे कलेक्टर कुंदन कुमार, पुराने स्टाफ से मिले तो भावुक हुआ माहौल
कांकेर। कांकेर जिले में पदस्थापना के बाद कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने मंगलवार को अनुविभाग मुख्यालय भानुप्रतापपुर का प्रथम प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की।

10 साल पुरानी यादें हुईं ताजा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया और स्टाफ से बातचीत की। खास बात यह रही कि करीब 10 वर्ष पहले वे भानुप्रतापपुर में एसडीएम के रूप में पदस्थ रह चुके हैं।

पुराने परिचित स्टाफ से मुलाकात के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला। कलेक्टर ने पुराने सहकर्मियों से गर्मजोशी से मुलाकात की और कई कर्मचारियों को गले लगाकर पुरानी यादें ताजा कीं।
रेलवे स्टेशन का भी किया दौरा
एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। उन्होंने स्टेशन से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित स्थानीय नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे









