सावन तीज उत्सव में सजा तिरंगा झूला, बेटियों और बहुओं ने बिखेरा हुनर का रंग

0

सरायपाली। 15 अगस्त, शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सावन तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजन की खासियत यह रही कि महिलाओं ने पारंपरिक सावन तीज उत्सव के साथ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को भी उत्साह और देशभक्ति के रंग में मनाया।

स्वतंत्रता दिवस की थीम को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल धर्मशाला में आकर्षक तिरंगा झूला सजाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक श्रृंगार कर झूले का आनंद लिया और सावन तीज की खुशियों को आपस में साझा किया। तिरंगे की सजावट ने पूरे आयोजन में देशभक्ति और उत्सव का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सरायपाली की बेटियों और बहुओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और हुनर से सभी का मन मोह लिया। ‘मिसेज तीज क्वीन बेटी’ एवं ‘मिसेज तीज क्वीन बहू’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में मिसेज तीज क्वीन बेटी का ताज मुस्कान अग्रवाल (मां शारदा स्टेशनरी) को तथा मिसेज तीज क्वीन बहू का ताज खुशी अग्रवाल (अग्रवाल टेक्सटाइल) को पहनाया गया।

सावन तीज उत्सव में झूले के साथ महिलाओं के मनोरंजन के लिए मजेदार हाउजी गेम का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए महिलाओं ने उत्सव का भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल सावन की उमंग, पारंपरिक संस्कृति तथा देशभक्ति के रंग से सराबोर रहा।

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोनी अग्रवाल एवं ललिता अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गोयल, सहसचिव रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव राशि अग्रवाल (श्याम ट्रेडर्स) एवं राशि अग्रवाल (लंदन किड्स) सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पदाधिकारियों ने बताया कि सावन तीज उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ मिलकर पारंपरिक पर्व मनाने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करना था। इस बार स्वतंत्रता दिवस के साथ आयोजन होने से उत्सव में देशभक्ति का विशेष रंग जुड़ गया। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन को सफल एवं यादगार ब

← Back

Thank you for your response. ✨

नाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here