रायपुर में हनीट्रैप का मामला: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक से ₹2.65 लाख की उगाही, दो महिलाओं पर FIR

0
15

रायपुर। CG DASTAK 

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला और उसकी सहयोगी पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर एक युवक से 2.65 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

पुलिस को दी शिकायत में बीरगांव के गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने बताया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी।

शिकायत के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी। आरोप है कि दोनों ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींची जा चुकी थीं।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर की उगाही

पीड़ित का आरोप है कि दो दिन बाद उसे फिर घर बुलाया गया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। बदनामी के डर से वह आरोपियों की मांग के अनुसार रकम देता रहा।

शिकायत के मुताबिक आरोपी महिलाओं ने अलग-अलग किश्तों में रकम वसूली—

8 जनवरी: ₹50,000 (ऑनलाइन ट्रांसफर)

फरवरी: ₹48,000

मार्च: ₹45,000

अप्रैल: ₹46,000

मई: ₹46,000

जून: ₹30,000

इस तरह कुल ₹2,65,000 की उगाही किए जाने का आरोप है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार और पैसे की मांग कर रही थीं तथा तस्वीरें वायरल करने की धमकी देती रहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार मामले में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here