डॉ. रूपेन्द्र कवि के जीवन पर आधारित जीवनी ‘लोकालोक का पथिक’ का विमोचन, उमेश कुमार श्रीवास करेंगे उनके अवदान पर पीएचडी शोध

0

बिलासपुर। CG DASTAK 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार, विचारक और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रूपेन्द्र कवि के जीवन, साहित्यिक सफर और व्यक्तित्व पर आधारित जीवनी ‘लोकालोक का पथिक : डॉ. रूपेन्द्र कवि’ का 14 नवंबर 2026 को भव्य विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, करगी रोड, कोटा के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ।

इस पुस्तक का लेखन सुप्रसिद्ध रचनाकार उमेश कुमार श्रीवास ने किया है। इसका प्रकाशन शब्दसाहित्य प्रकाशन, बिलासपुर ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष और कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी ने की। पुस्तक के प्रकाशक देवी सिंह ठाकुर भी समारोह में मौजूद रहे।

डॉ. रूपेन्द्र कवि के साहित्यिक योगदान पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में डॉ. अनुपम तिवारी ने पुस्तक की विषयवस्तु, संरचना और साहित्यिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने डॉ. रूपेन्द्र कवि के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया।

उन्होंने इस जीवनी को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, अकादमिक यात्रा और मानवीय मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

लेखक उमेश श्रीवास ने पीएचडी करने की जताई मंशा

समारोह का प्रमुख आकर्षण पुस्तक के लेखक उमेश कुमार श्रीवास का संबोधन रहा। उन्होंने पुस्तक लेखन से जुड़े अपने अनुभव और डॉ. रूपेन्द्र कवि के जीवन के कई पहलुओं को साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here