रायपुर में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर राजधानी रायपुर के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। खालसा स्कूल, तेलीबांधा और टाटीबंध गुरुद्वारों सहित शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और गुरु घर में हाजिरी लगाने पहुंचे।

शब्द-कीर्तन से गूंजे गुरुद्वारे

तेलीबांधा गुरुद्वारे में शब्द-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश दिया गया। कीर्तन सुनने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची। दिनभर गुरुद्वारे में धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।

टाटीबंध गुरुद्वारे में विशेष आयोजन और अरदास

टाटीबंध गुरुद्वारे में भी प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन किया गया। संगत ने गुरु घर में हाजिरी लगाई और गुरुवाणी का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने अरदास में शामिल होकर गुरु नानक देव जी को नमन किया।

लंगर में शामिल हुई संगत

दोनों गुरुद्वारों में लंगर की व्यवस्था की गई। संगत ने एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। सेवादारों ने लंगर और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के अन्य गुरुद्वारों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।

प्रकाश पर्व के आयोजनों में सेवा, भक्ति और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

CG Dastak — हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here