रायपुर नगर निगम के वाहन चालक से कथित मारपीट, भाजपा पार्षद के बेटे अनिल शर्मा पर FIR दर्ज

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर भाजपा पार्षद मुरली शर्मा के बेटे अनिल शर्मा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता योगेंद्र साहू (26) ने पुलिस को बताया कि वह जोन आयुक्त दिव्या चंद्रवंशी के वाहन चालक हैं। आरोप है कि 30 जुलाई को अनिल शर्मा ने उन्हें नगर निगम कार्यालय बुलाया, जहां पहुंचते ही गाली-गलौज की और विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी तथा जोन आयुक्त के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

पीड़ित के अनुसार, घटना में उसके सिर और कलाई में चोट आई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायत में यह दावा भी किया गया है कि अनिल शर्मा पहले भी नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुके हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनिल शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here