भाजयुमो सदस्यता अभियान को मिली रफ्तार, 7 दिनों में जुड़े 18,846 सदस्य; 20 सितंबर तक 2 लाख नए वोटर्स जोड़ने का लक्ष्य

0

रायपुर। CG DASTAK 

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने छत्तीसगढ़ में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर बड़ा दावा किया है। संगठन के अनुसार, अभियान शुरू होने के पहले सात दिनों में 18,846 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की और डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से की गई। दंतेवाड़ा के बचेली मंडल से शुरू हुए अभियान को बाद में बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर सहित बस्तर के सातों जिलों तक विस्तार दिया गया।

संगठन के मुताबिक, सदस्यता अभियान 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में 2 लाख नए युवाओं और मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए रेफरल कोड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे नए सदस्यों को जोड़ने की जानकारी दर्ज हो सके।

भाजयुमो ने बताया कि अगस्त माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 अगस्त को महासमुंद, 7 अगस्त को गरियाबंद और 8 अगस्त से सरगुजा संभाग में अभियान को गति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here