
रायगढ़। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई। हथिनी ने वन विभाग की टीम के ईलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हाथियों का एक बड़ा झुंड डटा रहा, जिसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पढ़िए पूरी खबर
यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव का है। बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी लगभग 45 साल की जंगली मादा हथिनी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन की सीधी टक्कर लगने से उसके एक पैर में बेहद गंभीर और गहरी चोट आई है, जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगी।
मौके पर डटा रहा हाथियों का दल
- हाथी की आवाज सुनकर उसके दल के अन्य हाथी भी वहां जमा हो गए। आखिर में हथिनी ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। वही अब शव को पोस्टमार्टम के बाद दफनाने की तैयारी की जा रही है।










