बालोद कोतवाली से चोरी की आरोपी महिला फरार, लापरवाही पर 3 आरक्षक निलंबित

0
27

बालोद। Cg dustak 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब चोरी के आरोप में हिरासत में लाई गई एक महिला कोतवाली थाने से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी रेखा सोरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई।

तीन आरक्षक निलंबित

घटना के बाद ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने फरार महिला के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here