बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
32

जिले की बलौदा पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक सख्त और त्वरित कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले एक 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। घटना

दिनांक 29/06/26 को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बलौदा के गायत्री चिकित्सालय के पास धारदार हथियार (हंसिया) को लहराते हुए, आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना बलौदा पुलिस मौके पर पहुँच कर उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो अपना नाम विकाश भोई पिता नरेंद्र भोई उम्र 21 वर्ष ग्राम बलौदा थाना बलौदा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया।

आरोपी का कृत्य आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड (जेल) पर भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- विकाश भोई पिता नरेंद्र भोई उम्र 21 वर्ष ग्राम बलौदा जिला महासमुंद।

*जप्त सामग्री-*

01-एक धारदार हथियार(हंसिया)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here