
धमतरी। CG DASTAK
कुरूद थाना क्षेत्र की घटना CCTV में कैद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, अन्य की तलाश जारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। कुरूद थाना क्षेत्र में कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उससे नगदी, मोबाइल फोन और स्कूटी लूट ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, विमल धृतलहरे अपनी स्कूटी से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। इसी दौरान मंदरौद के पास रास्ते में कुछ देर रुकने पर एक कार वहां आकर रुकी। कार से तीन नकाबपोश युवक बाहर निकले और विमल के साथ मारपीट शुरू कर दी।
í
आरोपियों ने मारपीट के बाद युवक से करीब 9 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और स्कूटी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।










