एक परिवार – एक वृक्ष” अभियान के तहत बोरझरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्रदीप साहू हुए शामिल

0

धमतरी। CG DASTAK 

कोर्रा परिक्षेत्र साहू समाज की अनूठी पहल, पीपल, नीम, बरगद और फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

धमतरी। जिला धमतरी के विधानसभा कुरूद अंतर्गत ग्राम बोरझरा में कोर्रा परिक्षेत्र साहू समाज के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर गांव के लोगों ने “एक परिवार – एक वृक्ष” के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। सुबह 7 बजे से ही प्रत्येक परिवार का एक सदस्य कार्यक्रम में शामिल होकर पौधे लगाने पहुंचा।

प्रदीप साहू ने कहा कि गांव की परंपराएं प्रेरणादायक और अनुकरणीय होती हैं। जब पूरा समाज पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेता है, तब एक जनआंदोलन की शुरुआत होती है। उन्होंने बताया कि आज लगाए गए पीपल, नीम, बरगद जैसे छायादार एवं जीवनदायी वृक्ष भविष्य में शुद्ध वायु, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होंगे। वहीं फलदार पौधे लोगों और पक्षियों के लिए पोषण का महत्वपूर्ण स्रोत बनेंगे।

उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। ऐसे जनभागीदारी वाले अभियान पर्यावरण संरक्षण की सच्ची मिसाल हैं।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश राम साहू, जागृति साहू, अनीता साहू, तहसील साहू संघ भखारा के अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, सचिव भोलाराम साहू, सलाहकार गंगा प्रसाद साहू, कोर्रा परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू, संगठन सचिव मुकेश कुमार साहू, सचिव डॉ. गिरवर साहू, उपकोषाध्यक्ष डोमार साहू, ग्रामीण साहू समाज बोरझरा के अध्यक्ष डोमनलाल साहू, सचिव उमन लाल साहू, जनपद सदस्य रेखा शेषनारायण साहू, उपाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, रामेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here