देवकीनंदन ठाकुर की कलश यात्रा में महिलाओं को बनाया निशाना, 5 श्रद्धालुओं की सोने की चेन चोरी

0
35

रायपुर CG DUSTAK 

 

भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा के दौरान चोरों ने महिला श्रद्धालुओं को निशाना बना लिया। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी। घटना के बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं में संजय नगर निवासी ओमकुमारी वर्मा, अर्चना गुप्ता, सरस्वती अग्रवाल, लक्ष्मी यदु और बासन साहू शामिल हैं। सभी महिलाएं पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर से इंडोर स्टेडियम तक निकली कलश यात्रा में शामिल हुई थीं।

पीड़िता ओमकुमारी वर्मा ने बताया कि वह महाराज के स्वागत के दौरान मोबाइल से वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि किसी ने उनके गले के पास हाथ लगाया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल से सेल्फी ली तो उनके गले से करीब 17.5 ग्राम वजन की सोने की चेन गायब थी, जिसकी कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

महिला गिरोह पर शक

पीड़ित महिलाओं ने आशंका जताई है कि भीड़ में कोई महिला चोर गिरोह सक्रिय था। कई अन्य महिलाओं ने भी अपने जेवर और सामान चोरी होने की शिकायत की है। शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी कई महिलाएं इसी तरह की शिकायत लेकर पहुंच चुकी थीं।

पुलिस जांच में जुटी

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कलश यात्रा मार्ग में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here