दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर और महिला-बाल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

0
38

रायपुर। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से सौजन्य भेंट कर महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बस्तर प्रवास के अनुभव किए साझा

बैठक के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने हालिया बस्तर संभाग प्रवास की जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र में किए गए निरीक्षण, जनसंवाद कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर प्राप्त अनुभवों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

पोषण, आंगनबाड़ी और महिला सशक्तिकरण पर जोर

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, दूरस्थ क्षेत्रों में पोषण सेवाओं को मजबूत करने, आंगनबाड़ी सेवाओं के विस्तार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

केंद्र-राज्य समन्वय से योजनाओं को मिलेगी नई गति

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के मार्गदर्शन और सुझाव से प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं और अधिक प्रभावी, समावेशी तथा जनोन्मुखी बनेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here