भारतमाला परियोजना: थनौद के ग्रामीणों की बड़ी मांगें पूरी, कलेक्टर अभिजीत सिंह का जताया आभार

0
16

रायपुर। CG DASTAK 

भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत ग्राम थनौद से जुड़ी लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मांगों के समाधान के बाद ग्रामीणों और किसानों ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर अभिजीत सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

अंडरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने की मांग हुई पूरी

ग्रामीणों ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित अंडरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण आवागमन में परेशानी की आशंका थी। इस संबंध में जनदर्शन के माध्यम से अंडरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए पुल की लंबाई भी बढ़ेगी

शिवनाथ नदी-नाले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित पुल (ब्रिज) की लंबाई बढ़ाने की मांग भी स्वीकार कर ली गई है। इससे बारिश के मौसम में जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोगों तथा किसानों को आवागमन में राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से किसानों और आम नागरिकों को भविष्य में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर अनिल देवांगन, चंद्रकांत सिन्हा, देवराज चतुर्वेदी, उमेन्द्र सिन्हा, हुमत धनकर, तारक सिन्हा और धनराज देवांगन सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here